बेगूसराय में मनाया गया एबीवीपी का 75वां स्थापना दिवस

 

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वीरपुर नगर इकाई ने अपने संस्थान का 75वां स्थापना दिवस जगदर गांव स्थित स्वामी विवेकानंद कोचिंग संस्थान में नगर अध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में झंडारोहण कर धुमधाम से मनाया। इस अवसर पर नगर मंत्री शाश्वत प्रकाश ने संबोधित करते हुए संगठन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन ज्ञान, शील, एकता को लेकर चलता है।

कार्यकर्ता के अथक मेहनत से परिषद अपना 75वां वर्ष पूर्ण किया। वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद कुमार ने कहा कि आज विद्यार्थी परिषद अपना स्वर्णिम वर्ष पूरा किया। इसके लिए संगठन के सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं। प्रदेश कार्यकारी सदस्य निशांत झा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद में पद नहीं दायित्व होता है। मौके पर सत्यम, हिमांशु, उत्तम, रास बिहारी, संगीता, आदर्श, पिंटू, विक्की आदि मौजूद थे।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा

- Sponsored -

- Sponsored -