समस्तीपुर में टेंपो से जा रही महिला को अपराधियों ने मारी गोली

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर में टेंपो सवार एक महिला को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला जख्मी हो गई जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया गया। घटना समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढीया चौक स्थित एनएच 28 की है। गोली महिला के पैर में लगी है।

Midlle News Content

घटना के बाद आनन फानन में महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय पहुंचाया। मामले में परिजनों ने बताया कि महिला अपनी बहन के घर माधोपुर से अपने घर बरहंडा जा रही थी तभी यह घटना घटी।

घायल महिला ने बताया कि वह टेंपो से जा रही थी तभी बसढीया चौक के पास अपराधियों ने टेंपो रोक कर महिला को गोली मार दी। उसने बताया कि उसका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही वह गोली मारने वाले अपराधियों को जानती है। घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

समस्तीपुर से अफरोज आलम

- Sponsored -

- Sponsored -