पति से प्रताड़ित महिला ने माइके में ही कर ली आत्म हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, महिला के पिता अपने दमाद पर प्रताड़ित करने, करने का लगा रहे हैं आरोप

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक महिला ने पति से प्रताड़ित होकर मायके में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस आत्महत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायणपीपर गांव की है। मृत महिला की पहचान दीपक महतो की पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में की गई है।

Midlle News Content

मृत महिला के पिता जीबछ महतो ने बताया की ने बताया है कि मृतका और दीपक महतो की शादी 2022 में हुई थीं। पति परदेश में रहता है जिसके प्रताड़ना के कारण ही उसकी बेटी ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली है। पिता ने आरोप लगाता है की शादी के बाद से ही पति के द्वारा न तो पत्नी से बात करता था न ही बच्चो का प्रतिपाल करता था।

जिसके कारण उसकी बेटी मानसिक रूप से बीमार पड़ गई थीं जिसके कारण उसका ईलाज उनके द्वारा कराया जा रहा था। इसी बीच उनको जानकारी मिली की उनकी बेटी ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। बताते चलें की महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं। इसी बीच उसने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -