एकलव्या इनीसिसेटिव द्वारा बच्चों को अंग्रेजी बोलना सिखाया और बच्चों ने अंग्रेजी में बोल रहे है-संजय कुमार सिंह

मुंगेर आयुक्त संजय कुमार सिंह, डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर, बलिया एसडीओ रोहित कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा सह बरौनी शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार, एनटीपीसी एचआर के एन मिश्रा, एकलव्या इनीसिसेटिव आनन्दयो मुखर्जी, डा पारोमिता चक्रवर्ती सहित अन्य संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया -2 पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कसहा में बुधवार को बिंदास बोल कार्यक्रम के अवसर पर बुधवार को मुंगेर आयुक्त संजय कुमार सिंह, डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर, बलिया एसडीओ रोहित कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा सह बरौनी शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार, एनटीपीसी एचआर के एन मिश्रा, एकलव्या इनीसिसेटिव आनन्दयो मुखर्जी, डा पारोमिता चक्रवर्ती सहित अन्य संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस अवसर बच्चों द्वारा अंग्रेजी एवं हिन्दी में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।इस अवसर पर मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के बीच आत्म विश्वास बढ़ा है।जो बच्चों के लिए अच्छे दिन का शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि एकलव्या इनीसिसेटिव द्वारा बच्चों को अंग्रेजी बोलना सिखाया और बच्चे अंग्रेजी में बोल रहे हैं। उसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा एनटीपीसी बरौनी भी धन्यवाद के पात्र हैं कि आस पास के विधालयों में अंग्रेजी बोलने को लेकर बच्चों के बीच सामाग्री उपलब्ध करा रही है। अंग्रेजी पर सबों का अधिकार है।साधन और साधना है तो कोई काम मुश्किल नहीं है।

Midlle News Content

‌हर एक बच्चों में हुनर है। आगे भी गई तरह बच्चे अंग्रेजी बोलें। धीरे धीरे और बच्चे अंग्रेजी बोलने लगें। कसहा अंग्रेजी बोलने का हब बन जाए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी से डरने की बात नहीं है। वही डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर ने कहा यह विधालय आने वाले दिनों में बरौनी प्रखंड क्षेत्र का अंग्रेजी का हव बन जाएगा। एकलव्या इनीसिसेटिव आनन्दयो मुखर्जी ने कहा कि अंग्रेजी एक देश एक परिवार के समान है ‌एकलव्या द्वारा बिन्दास अंग्रेजी बोलने, रोशनी एवं फौजी कार्यक्रम आयोजित किया ‌।

जिसके तहत एनटीपीसी बरौनी द्वारा उपलब्ध कराए लैंब से अंग्रेजी बोलने की कला सीख रहे हैं। फौजी के तहत बच्चे अंग्रेजी सीख कर अपने घर के आसपास के गरीब बच्चों को अंग्रेजी सिखाए। अमेरिका से आई डा पारोमिता चक्रवर्ती ने बच्चों को अंग्रेजी बोलने में बेहतर प्रदर्शन पर काफी उत्साहित किया। बच्चों को काफी उत्साहित किया। बच्चों द्वारा किए गए क्रियाकलाप से अभिभूत थी।आगत का स्वागत प्रधानाध्यापक रामनरेश भगत ने किया।मंच संचालन शिक्षक अरविन्द कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मुखिया प्रतिनिधि संजीब कुमार सन्नी ने किया।

इस अवसर पर फौजी कार्यक्रम के तहत स्मिता कुमारी, नवल, सोनाली, सहित अन्य बच्चों को कमिश्नर ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर हौसला अफजाई किया।इस दौरान शिक्षिका अर्चना कुमारी ने बच्चों की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी ली।इस अवसर पर बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, एनटीपीसी बरौनी के एचआर के एन मिश्रा, चकिया ओपी प्रभारी दिवाकर प्रसाद सिंह, प्रभात कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -