2024 लोकसभा चुनाव में नव युवा मतदाताओं की भूमिका अहम- गिरिराज सिंह

बेगूसराय दौरे पर पहुंचे बेगूसराय के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा 2047 तक भारत बनेगा विश्व गुरू और युवाओं की भूमिका होगी अहम

बेगूसराय दौरे पर पहुंचे बेगूसराय के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा 2047 तक भारत बनेगा विश्व गुरू और युवाओं की भूमिका होगी अहम।

डीएनबी भारत डेस्क 

केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर देश में घुसपैठ के मुद्दे को उठाते हुए कहा है कि आज भारत की आबादी इतनी अधिक हो गई है कि अब देश घुसपैठ को झेलने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में अनाधिकृत रूप से जो भी विदेशी नागरिक यहां घुसपैठ कर रहे हैं उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

Midlle News Content

हालांकि यूपी में विभिन्न जगहों का नाम बदलने को लेकर किए गए सवाल पर गिरिराज सिंह बचते नजर आए। जब उनसे पूछा गया कि क्या यूपी की तर्ज पर बिहार में भी चिन्हित जगह का नया नामकरण किया जाएगा तो इस पर उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि जब बिहार में सरकार बनेगी तब इस मुद्दे को देखा जाएगा।

दरअसल गिरिराज सिंह आज बेगूसराय में आयोजित नव मतदाता संवाद कार्यक्रम में शिरकत किए। उन्होंने कहा कि भारत के युवा भारत के भविष्य हैं और वर्ष 2024 में नव मतदाताओं की अहम भूमिका रहेगी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जिस तरह नए मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 2047 तक भारत विश्व गुरु बनेगा और इसमें इन युवाओं का अहम योगदान भी रहेगा। उक्त कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया गया इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर एवं युवा भाजपा अध्यक्ष सुमित सन्नी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -