01अक्टूबर को बरौनी गांव यमुना भगत स्टेडियम में होगा ब्रह्मर्षी शाण्डिल्य गोत्रीय महासम्मेलन, तैयारियां जोरों पर

बेगूसराय जिला के सभी पंचायात, नगर परिषद वार्ड क्षेत्र के शाण्डिल्य गोत्रीय समर्थक होंगे हजारों की संख्या में शामिल, तैयारियां जोरों पर।

डीएनबी भारत डेस्क 

01 अक्टूबर को यमुना भगत खेल गांव बरौनी मे ब्रह्मर्षि शांडिल्य गोत्रिय जिला महासम्मेलन की सफलता को लेकर तेघड़ा के शिवाय इन होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने कहा की ब्रह्मर्षि भूमिहार शांडिल्य वंशज के बीच जाकर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में 01 अक्टूबर को बरौनी गांव यमुना भगत स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

Midlle News Content

उन्होंने ब्रह्मर्षि शांडिल्य गोत्रिय जिला महासम्मेलन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता देनें की समाजषके लोगों से अपील की और सभी शांडिल्य वंशज एक हो कर समाज मे बढ़ रहे कुरीति को दूर कर अपनी सभ्यता संस्कृति की रक्षा करने के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा हम सभी शांडिल्य वंशज हैं और अभी के काल में सभी ऋषियों को जानना होगा और सभी गोत्रों का सम्मान जरूरी है.

उन्होने आगे कहा की ऐसे तो हम सब पिता के गोत्रों से जाने जाते है मगर हम सब की मां जो दूसरे गोत्रों से आकर वंश को बढ़ाने तथा सवारने मे अपना जीवन समर्पित कर देती है. इस लिए हम सभी गोत्रों की सम्मान करते है।किसी को किसी ने नहीं बुलाया शांडिल्य मुनि ने बरौनी बुलाया है।वही पूर्व मुखिया मणिकांत भूषण ने कहा की इस जिला महासम्मेलन में भूमिहार के अन्य गोत्रों के प्रमुख लोगो को भी आमंत्रित किया जा रहा है. इस लिए सभी लोग इस महा सम्मेलन की तैयारी कर जगह जगह बैनर पोस्टर लगाए और अधिक से अधिक संख्या में जुट कर इसे सफल बनावे.

इस प्रेस वार्ता मे संयोजक मणिकांत भूषण पूर्व मुखिया,गरिमा उपस्थिती पूर्व विधायक अनिल चौधरी, अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मुखिया, रामकिंकर सिंह,चंदन सिंह, नीरज कुमार,देवो चौधरी मुखिया, राजीव सिंह, सुजीत कुमार,राजेश राय,ब्रजेश कुमार, मीडिया प्रभारी अभिषेक भारती, राजेश श्रवण, अर्जुन राय, संजय राय सहित अन्य लोग मौजूद थे.

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -